महाराष्ट्र के बुलढाणा में दिल दहला देने वाला हादसा:बीच सड़क पर पलटी बस फिर लगी आग,25 लोगों की जलकर मौत

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र के बुलढाणा में दिल दहला देने वाला हादसा:बीच सड़क पर पलटी बस फिर लगी आग,25 लोगों की जलकर मौत
Published : Jul 1, 2023, 11:10 am IST
Updated : Jul 1, 2023, 11:10 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बस में सवार 33 यात्रियों में से 25 की झुलसने से मौत हो गई।

मुंबई:  महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक यात्री बस में आग लगने से 25 यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि एक निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे बस डिवाइडर से टकरा गई। बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुनील कडासने ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का एक टायर फट जाने से वाहन एक खंभे से टकराने के बाद डिवाइडर से टकरा गया और उसमें आग लग गई।

अधिकारी ने बताया कि बस में सवार 33 यात्रियों में से 25 की झुलसने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाकी आठ यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और वे सुरक्षित हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM