Amit Shah Jammu Visit:जम्मू में बाढ़ की विभीषिका के बीच अमित शाह ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा, हालात का लिया जायजा
Published : Sep 1, 2025, 4:10 pm IST
Updated : Sep 1, 2025, 4:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah visits flood-affected areas in Jammu News in Hindi
Amit Shah visits flood-affected areas in Jammu News in Hindi

बादल फटने, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन जिलों में 130 से अधिक लोग मारे गए हैं और 33 लोग लापता हैं।

Jammu-Kashmir News:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।शाह जिले के बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित गांव मांगूचक का भी दौरा करेंगे।उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ शाह बिक्रम चौक के पास तवी पुल पर रुके और नदी के किनारे हुए नुकसान का निरीक्षण किया। शाह बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का आकलन करने के लिए रविवार रात जम्मू पहुंचे थे। (Amit Shah visits flood-affected areas in Jammu News in Hindi) 

वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का सोमवार को दिन में संभवत: हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि वह बाढ़ राहत और अचानक आई बाढ़ से सीमा सुरक्षा ग्रिड को हुए नुकसान को लेकर राजभवन में दो अलग-अलग बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे।   

mm8

बादल फटने, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में 14 अगस्त से किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन जिलों में 130 से अधिक लोग मारे गए हैं और 33 लोग लापता हैं।

जम्मू और अन्य मैदानी भागों के निचले इलाकों में 26-27 अगस्त को मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई थी जिससे बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। मृतकों में 34 तीर्थयात्री भी शामिल हैं, जो 26 अगस्त को माता वैष्णो देवी मंदिर जाते समय भूस्खलन की चपेट में आ गए थे।    

iuoo

गृह मंत्री का तीन महीने में जम्मू का यह दूसरा दौरा है।इससे पहले, उन्होंने 29 मई को जिले का दौरा किया था। इससे करीब तीन सप्ताह पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के प्रतिशोध में सीमा पार आतंकवादी ढांचों पर मिसाइल हमले किए थे। पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। 

uiu

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए 24 अगस्त को जम्मू का दौरा किया था।मचैल माता मंदिर के रास्ते में स्थित गांव का दौरा करने की सिंह की योजना खराब मौसम और पद्दार उप-मंडल में भूस्खलन से सड़क के अवरुद्ध होने के कारण रद्द हो गई थी। अगस्त में चशोती में अचानक आई बाढ़ में 65 लोग मारे गए, 100 से अधिक घायल हो गए और 32 अन्य लापता हो गए।

(For more news apart from Amit Shah visits flood-affected areas in Jammu News in Hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM