राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ त्रिपुरा कांग्रेस रैली निकालेगी

खबरे |

खबरे |

राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ त्रिपुरा कांग्रेस रैली निकालेगी
Published : Apr 3, 2023, 2:00 pm IST
Updated : Apr 3, 2023, 2:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Tripura Congress to take out rally against Rahul Gandhi's disqualification for Lok Sabha membership
Tripura Congress to take out rally against Rahul Gandhi's disqualification for Lok Sabha membership

विरोध रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता 16 अप्रैल को यहां एकत्र होंगे।

अगरतला : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में पार्टी की त्रिपुरा इकाई यहां 16 अप्रैल को एक रैली निकालेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरजीत सिन्हा ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने सोमवार को कहा कि विरोध रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता 16 अप्रैल को यहां एकत्र होंगे।

सिन्हा ने कहा कि उनाकोटी जिले के कैलाशहर और गोमती जिले के उदयपुर में भी विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये कार्यक्रम 20 और 30 अप्रैल को होंगे। त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद की हिंसा पर चिंता जताई और कहा कि चुनाव परिणामों की घोषणा के एक महीने बाद भी इस पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा जारी है।

कांग्रेस नेता ने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा ने लोगों के फैसले से कोई सबक नहीं सीखा है ... त्रिपुरा में 2023 के विधानसभा चुनावों में 61 प्रतिशत से अधिक मतदाता बदलाव चाहते थे। केवल 39 प्रतिशत वोट हासिल कर वे सरकार बनाने में कामयाब रहे...।"

सिन्हा ने 24 मार्च को विधानसभा में अपने मोबाइल फोन में कथित तौर पर अश्लील वीडियो देखने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक यादव लाल नाथ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा, "सत्तारूढ़ दल के विधायक की हरकत से विधानसभा की गरिमा को नुकसान पहुंचा है। विधानसभाध्यक्ष को स्वत: संज्ञान लेते हुए विधायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।"

Location: India, Tripura, Agartala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM