जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर
Published : May 4, 2023, 11:47 am IST
Updated : May 4, 2023, 11:47 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

घाटी में पिछले 24 घंटों में यह दूसरी मुठभेड़ है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के वानीगाम पयीन क्रीरी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार तड़के वहां घेराव किया और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान तब मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान और किस समूह से उनका संबंध है इसका पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि घाटी में पिछले 24 घंटों में यह दूसरी मुठभेड़ है।

इससे पहले बुधवार को सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और इस दौरान मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM