कोलकत्ता हवाई अड्डे पर मचा हड़कंप, अचानक चिल्लाने लगा यात्री, बोला - 'विमान में बम है'

खबरे |

खबरे |

कोलकत्ता हवाई अड्डे पर मचा हड़कंप, अचानक चिल्लाने लगा यात्री, बोला - 'विमान में बम है'
Published : Jun 6, 2023, 11:31 am IST
Updated : Jun 6, 2023, 11:31 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

सीआईएसएफ ने विमान में बम रखे होने की बात कहने वाले यात्री को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की।

कोलकाता : कोलकाता के एनएससी बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त दशहत का माहौल पैदा हो गया जब एक व्यक्ति ने विमान के उड़ान भरने से पहले चिल्लाना शुरू कर दिया कि विमान में बम रखा है। हवाई अड्डा के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि विमान से सभी यात्रियों को उतार दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि कतर एअरवेज का यहां से दोहा के रास्ते लंदन जाने वाला विमान 541 यात्रियों के साथ मंगलवार को तड़के तीन बजकर 29 मिनट पर उड़ान भरने के लिए तैयार था तभी एक यात्री ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि विमान में बम रखा है। सूत्रों ने बताया कि एअरलाइन के कर्मियों ने तत्काल केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को इसकी सूचना दी। सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया और पुलिस ने खोजी कुत्तों के साथ विमान की गहन तलाशी ली लेकिन उसमें कुछ भी नहीं मिला।

सीआईएसएफ ने विमान में बम रखे होने की बात कहने वाले यात्री को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि एक अन्य यात्री ने उससे कहा था कि विमान में बम रखा है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति के पिता को हवाई अड्डा पुलिस थाने बुलाया गया। उसके पिता ने पुलिस को कुछ चिकित्सा दस्तावेज दिखाए जिसमें कहा गया है कि उनका बेटा मनोरोगी है और उसका इलाज चल रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM