ममता बनर्जी के घुटने में लगी चोट की आज हो सकती है सर्जरी

खबरे |

खबरे |

ममता बनर्जी के घुटने में लगी चोट की आज हो सकती है सर्जरी
Published : Jul 6, 2023, 3:24 pm IST
Updated : Jul 6, 2023, 3:24 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार-pti
फोटो साभार-pti

ममता बनर्जी को एक हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त यह चोट लगी थी।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाएं घुटने में लगी चोट की बृहस्पतिवार को सर्जरी हो सकती है। एक करीबी सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष का जांच के लिए दिन में राज्य के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल जाने का कार्यक्रम निर्धारित है, जहां उनका ऑपरेशन हो सकता है।

ममता बनर्जी का उपचार कर रहे चिकित्सकों के दल में शामिल एक वरिष्ठ चिकित्सक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उनके बाएं घुटने के जोड़ में सूजन है, जो कि उस हिस्से के आस-पास ज्यादा तरल पदार्थ जमा होने की वजह से हो सकती है। हमें यह देखना होगा कि सर्जरी की जरूरत है या नहीं।’’

ममता बनर्जी को एक हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त यह चोट लगी थी। दरअसल पिछले सप्ताह खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर को सिलीगुड़ी के पास सेवोके एयरबेस में आपात स्थिति में उतारा गया था। इस दौरान उन्हें बाएं घुटने के अस्थिबंध (लिगामेंट) और बाएं कूल्हे के जोड़ में भी चोट आई थी। उन्हें आराम करने और गतिविधियों को सीमित (कम हिलने-डुलने) करने की सलाह दी गई थी।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM