Mumbai Bomb News:मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला ज्योतिषी नोएडा से गिरफ्तार,लश्कर-ए-जिहादी से जुड़े होने का दावा
Published : Sep 6, 2025, 4:12 pm IST
Updated : Sep 6, 2025, 4:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Astrologer who threatened to bomb Mumbai arrested from Noida news in hindi
Astrologer who threatened to bomb Mumbai arrested from Noida news in hindi

गिरफ्तार आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है और बाद में उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Mumbai Bomb Threat News: मुंबई पुलिस ने धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में नोएडा से 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार संदेश में दावा किया गया था कि 14 आतंकवादी विस्फोट करने के लिए 400 किलोग्राम आरडीएक्स लेकर शहर में घुस गए हैं। (Astrologer who threatened to bomb Mumbai arrested from Noida news in hindi ) 

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा ने धमकी भरा संदेश मिलने के 24 घंटे के अंदर आरोपी अश्विनीकुमार सुप्रा को उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-79 में स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।अधिकारी ने बताया कि यह संदेश बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर प्राप्त हुआ था, जिसे भेजने वाले ने दावा किया था कि 14 आतंकवादी 400 किलोग्राम आरडीएक्स लेकर शहर में घुस गए हैं और शहर को उड़ाने के लिए इस आरडीएक्स को 34 वाहनों में रख दिया है। गणेश उत्सव के मद्देनजर शहर की पुलिस पहले ही सतर्क थी।

उन्होंने बताया कि वर्ली थाने में मामला दर्ज किया गया और अपराध शाखा ने जांच का जिम्मा संभाल लिया है। अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा को पता चला कि संदेश गौतमबुद्ध नगर में किसी मोबाइल से भेजा गया है जिसके बाद पुलिस की एक टीम नोएडा गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है और बाद में उसे अदालत में पेश किया जाएगा। लिस ने बताया कि इस फर्जी धमकी के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

(For more news apart from Astrologer who threatened to bomb Mumbai arrested from Noida news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM