कोयला चोरी मामला: ईडी के समक्ष पेश हुई तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा

खबरे |

खबरे |

कोयला चोरी मामला: ईडी के समक्ष पेश हुई तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा
Published : Jun 8, 2023, 1:39 pm IST
Updated : Jun 8, 2023, 1:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Coal theft case: Trinamool leader Abhishek Banerjee's wife Rujira appeared before ED
Coal theft case: Trinamool leader Abhishek Banerjee's wife Rujira appeared before ED

रुजिरा को सोमवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने वाली उड़ान पर सवार होने से रोक दिया गया था।

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा कोयला चोरी के मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को यानी आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से समक्ष पेश हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ईडी के तीन अधिकारी सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के कार्यालय में उनसे पूछताछ कर सकते हैं। ये अधिकारी नई दिल्ली से उनसे पूछताछ करने के लिए यहां आए हैं। रुजिरा को सोमवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने वाली उड़ान पर सवार होने से रोक दिया गया था। उस वक्त उन्हें आठ जून को पूर्वाह्न 11 बजे ईडी के समक्ष पेश होने का नोटिस थमाया गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि रुजिरा आज अपने वकील के साथ दोपहर बारह बज कर करीब चालीस मिनट पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रुजिरा से सीबीआई और ईडी पहले भी पूछताछ कर चुके हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM