Jaipur Gas Cylinder Blast:जयपुर-अजमेर हाईवे पर 200 सिलेंडर फटे,रात के सन्नाटे में 10 KM तक गूंजी आवाज, 1 आदमी जिंदा जला
Published : Oct 8, 2025, 1:38 pm IST
Updated : Oct 8, 2025, 1:38 pm IST
SHARE ARTICLE
200 cylinders explode on the Jaipur-Ajmer highway news in hindi
200 cylinders explode on the Jaipur-Ajmer highway news in hindi

केमिकल टैंकर एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से टकराया

Jaipur Gas Cylinder Blast: जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जब दूदू क्षेत्र के मौखमपुरा के पास एक केमिकल टैंकर ने एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे भीषण आग लग गई। आग ने सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया और लगभग 200 सिलेंडर फट गए, जिनकी आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। कुछ सिलेंडर 500 मीटर दूर खेतों में जा गिरे। (200 cylinders explode on the Jaipur-Ajmer highway news in hindi) 

हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर ट्रैफिक रोक दिया गया और दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर दुख जताया है और जिला कलेक्टर व एसपी से बात की है।

एक के बाद एक, 200 सिलेंडर फट गए। कुछ 500 मीटर दूर खेतों में गिरे। धमाकों की आवाज़ 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। करीब दो घंटे तक सिलेंडर फटते रहे। हादसे में एक व्यक्ति ज़िंदा जल गया। 12 दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में करीब 330 सिलेंडर थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "आरटीओ की गाड़ी देखकर टैंकर चालक ने गाड़ी ढाबे की तरफ मोड़ दी। इसी दौरान उसकी टक्कर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से हो गई।"

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास खड़े चार-पांच अन्य ट्रक भी जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंची दमकल की 12 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक और टैंकर पूरी तरह नष्ट हो चुके थे।

घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शव के अवशेष थैले में भरकर अस्पताल भेजने पड़े। हादसे के बाद एसएमएस अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया, आईसीयू बेड रिजर्व किए गए और प्लास्टिक सर्जरी सहित सभी मेडिकल टीमें तैनात की गईं।

यह हादसा दूदू (जयपुर) के मोखमपुरा के पास हुआ। वहां खड़े पांच वाहनों में भी आग लग गई। घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर यातायात रोक दिया गया। राजमार्ग बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे पुनः खोल दिया गया।

(For more news apart from 200 cylinders explode on the Jaipur-Ajmer highway news in hindi , stay tuned to Rozanaspokesmna Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM