मोदी देश के सबसे कद्दावर नेता : मुख्यमंत्री हिमंत

खबरे |

खबरे |

मोदी देश के सबसे कद्दावर नेता : मुख्यमंत्री हिमंत
Published : Mar 9, 2023, 3:47 pm IST
Updated : Mar 9, 2023, 3:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Modi is the tallest leader of the country: Chief Minister Himanta
Modi is the tallest leader of the country: Chief Minister Himanta

भाजपा नेता ने तंज करते हुए कहा, "मैंने उनके बारे में ज्यादा शोध नहीं किया है।

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को जोर दिया कि पूर्वोत्तर में चुनाव लड़ने वाले सभी राजनीतिक दलों को यह समझना चाहिए कि उन्हें अंतत: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन करना ही होगा। शर्मा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 'सबसे बड़े नेता' हैं और इस क्षेत्र में हर कोई उनका समर्थन करता है।

नगालैंड में जनता दल (यू) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) द्वारा एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन को समर्थन देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए पूर्वोत्तर आने वाले सभी दलों को पहले यह समझ लेना चाहिए कि उन्हें धारा के साथ ही चलना होगा।

शर्मा ने हालांकि इस सवाल पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या नगालैंड का घटनाक्रम जद (यू) प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाजपा नीत राजग में वापसी का संकेत है। भाजपा नेता ने तंज करते हुए कहा, "मैंने उनके बारे में ज्यादा शोध नहीं किया है। लेकिन नीतीश कुमार को लेकर, आप किसी चीज की गारंटी नहीं दे सकते।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM