नगालैंड के दीमापुर में भीषण आग, एक की मौत; 900 लोग बेघर

खबरे |

खबरे |

नगालैंड के दीमापुर में भीषण आग, एक की मौत; 900 लोग बेघर
Published : Apr 10, 2023, 10:51 am IST
Updated : Apr 10, 2023, 10:51 am IST
SHARE ARTICLE
Major fire in Nagaland's Dimapur, one dead; 900 people homeless
Major fire in Nagaland's Dimapur, one dead; 900 people homeless

नीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग अभी भी लापता हैं।

दीमापुर : नगालैंड के दीमापुर जिले के बर्मा कैंप में रविवार को भीषण आग लग गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और करीब 900 लोग बेघर हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बर्मा कैंप के ईस्ट ब्लॉक में दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग में पुआल के छप्पर वाले करीब 260 घर जलकर खाक हो गये। अधिकारी ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला की आग में जलकर मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने के कारण दमकल सेवा के कई कर्मी भी झुलस गए।

उन्होंने बताया कि आग से लगभग 900 लोग बेघर हो गए, जिनमें ज्यादातर मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग अभी भी लापता हैं।

अधिकारी ने बताया कि दमकल की कई गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया, जिस पर तीन घंटे के बाद काबू पाया जा सका।. ईस्ट ब्लॉक में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट होने की खबर है। 2011 में इसी इलाके में आग लग गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।.

Location: India, Nagaland, Kohima

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM