असम : चलती ट्रेन में यात्री ने खुद को गोली मारी

खबरे |

खबरे |

असम : चलती ट्रेन में यात्री ने खुद को गोली मारी
Published : Apr 11, 2023, 10:49 am IST
Updated : Apr 11, 2023, 10:49 am IST
SHARE ARTICLE
Assam: Passenger shoots himself in moving train
Assam: Passenger shoots himself in moving train

व्यक्ति पहचान होनी अभी बाकी है।

गुवाहाटी ; नई दिल्ली जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के एक यात्री ने पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास कथित रूप से खुद को गोली मार ली। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

व्यक्ति पहचान होनी अभी बाकी है। एनएफआर के प्रवक्ता सब्यसजी डे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि व्यक्ति ने सोमवार रात करीब आठ बजे ट्रेन के सामान्य डिब्बे में खुद को गोली मार ली। उन्होंने कहा, ‘‘व्यक्ति के पास कोई टिकट या अपने बारे कोई दस्तावेज नहीं था। हम उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं।’’ न्यू जलपाई गुड़ी स्टेशन में ट्रेन से उस कोच को अलग कर लिया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि फोरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है, यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति बंदूक लेकर ट्रेन में कहां से चढ़ा। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस गुवाहाटी में कामाख्या और नयी दिल्ली में आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलती है.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM