Arunachal Government News: अरुणाचल सरकार ने नौकरशाही में किया फेरबदल

खबरे |

खबरे |

Arunachal Government News: अरुणाचल सरकार ने नौकरशाही में किया फेरबदल
Published : Jul 11, 2024, 12:24 pm IST
Updated : Jul 11, 2024, 12:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Arunachal pradesh government reshuffled bureaucracy
Arunachal pradesh government reshuffled bureaucracy

पुरोइक कल्याण के संयुक्त सचिव बोपाई पुरोइक को नव-निर्मित बिचोम जिले के उपायुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Arunachal Government News:  अरुणाचल प्रदेश सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल किया है। मुख्य सचिव धर्मेंद्र द्वारा जारी की गई एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। अपर सुबनसिरी के उपायुक्‍त तालो पोटोम का तबादला कर उन्हें ईटानगर कैपिटल रीजन (आईसीआर) का उपायुक्‍त नियुक्त किया गया है।

अरुणाचल प्रदेश सिविल सेवा (एपीसीएस) के अधिकारी इबोम ताओ को राज्य मानवाधिकार आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। बुधवार शाम जारी अधिसूचना में बताया गया कि योम्चा के अतिरिक्त उपायुक्त तासो गाम्बो को स्थानांतरित कर ऊपरी सुबनसिरी के उपायुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पुरोइक कल्याण के संयुक्त सचिव बोपाई पुरोइक को नव-निर्मित बिचोम जिले के उपायुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया है। गुवाहाटी के 'अतिरिक्त रेजिडेंट कमिश्नर' दिलीप कुमार को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना में बताया गया कि भारतीय कॉरपोरेट विधि सेवा (आईसीएलएस) की अधिकारी अनु सिंह को संभागीय आयुक्त (पश्चिम) के कार्यालय में ओएसडी के पद पर तैनात किया गया है।(pti)

(For More News Apart from Arunachal government reshuffled bureaucracy, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Andhra Pradesh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM