महाराष्ट्र : चंद्रपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : चंद्रपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा
Published : Apr 12, 2023, 11:37 am IST
Updated : Apr 12, 2023, 11:37 am IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Mercury crossed 40 degree Celsius in Chandrapur
Maharashtra: Mercury crossed 40 degree Celsius in Chandrapur

जिले में सुबह से ही भीषण गर्मी महसूस होने लगी है ...

चंद्रपुर (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मंगलवार को इस साल गर्मी में पारा पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। नागपुर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, विदर्भ क्षेत्र में स्थित चंद्रपुर जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

‍आरएमसी के मुताबिक, जिले में सुबह से ही भीषण गर्मी महसूस होने लगी है और दोपहर बाद सड़कें वीरान हो जाती हैं, क्योंकि लोग चिलचिलाती गर्मी में घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में इस साल गर्मी में पारा पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म स्थान बन गया है।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से 127 किलोमीटर दूर स्थित ब्रह्मपुरी तहसील में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। विदर्भ क्षेत्र के अन्य जिलों की बात करें तो, वर्धा में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस, अकोला में 39.9 डिग्री सेल्सियस, अमरावती में 39.6 डिग्री सेल्सियस, यवतमाल में 39.5 डिग्री सेल्सियस, बुलढाणा में 39.2 डिग्री सेल्सियस और नागपुर व गोंदिया में 39-39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM