Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर
Published : Apr 12, 2025, 2:02 pm IST
Updated : Apr 12, 2025, 2:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Chhattisgarh Bijapur encounter Three Naxalites killed News In Hindi
Chhattisgarh Bijapur encounter Three Naxalites killed News In Hindi

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से तीन नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार तथा विस्फोटक बरामद किया गया।

Chhattisgarh Bijapur encounter Three Naxalites killed News In Hindi: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में सुबह करीब नौ बजे मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी।

उन्होंने बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), कोबरा (सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई, कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) की 202वीं और 210वीं बटालियन के जवान इस अभियान में शामिल थे। डीआरजी राज्य पुलिस की एक इकाई है।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से तीन नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार तथा विस्फोटक बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि इलाके में अभियान जारी है। इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 138 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 122 बस्तर संभाग में मारे गए, जिसमें बीजापुर समेत सात जिले शामिल हैं।

(For More News Apart From Chhattisgarh Bijapur encounter Three Naxalites killed News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM