छत्तीसगढ़: खराब रिजल्ट आने पर छात्रा ने लगाई फांसी

खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़: खराब रिजल्ट आने पर छात्रा ने लगाई फांसी
Published : May 12, 2023, 6:50 pm IST
Updated : May 12, 2023, 6:50 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब रिजल्ट आने से दुखी 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी । पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के मालवीय नगर की निवासी छात्रा उपासना वर्मा ने खराब रिजल्ट से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब छात्रा उपासना वर्मा को जानकारी मिली कि वह तीन विषयों में फेल हो गई है, तब उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान उसकी मां ही घर पर थी, उपासना के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तब वह छात्रा को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के​ लिए भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Location: India, Chhatisgarh, Durg

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM