छत्तीसगढ़ : कांकेर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर

खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ : कांकेर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर
Published : Jun 12, 2023, 12:53 pm IST
Updated : Jun 12, 2023, 12:53 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

कांकेर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में  नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. इस  मुठभेड़ में  सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीनागुंडा गांव के करीब सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है।

उन्होंने बताया​ कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर रविवार को कांकेर के ‘डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड’ (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल की 132 वीं बटालियन के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए कोटरी नदी के पूर्वी क्षेत्र के आमातोला, बिनागुंडा और कालपर गांव की ओर रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षाबल के जवान आज सुबह करीब सात बजे बीनागुंडा गांव के करीब थे तब नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद नक्सली भाग गए। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक महिला नक्सली का शव, एक .303 बोर की रायफल और अन्य सामान बरामद किया गया।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM