गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या, पेशी पर ले जाते समय बदमाशों ने किया हमला

खबरे |

खबरे |

गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या, पेशी पर ले जाते समय बदमाशों ने किया हमला
Published : Jul 12, 2023, 5:34 pm IST
Updated : Jul 12, 2023, 5:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan: Gangster Kuldeep Jaghina shot dead
Rajasthan: Gangster Kuldeep Jaghina shot dead

बदमाशों ने पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डाली और फिर गैंगस्टर को  गोली मारकर फरार हो गए.

जयपुर: राजस्थान में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दरअसल, पुलिस टीम गैंगस्टर कुलदीप को जयपुर से भरतपुर कोर्ट ला रही थी. इसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. हमले में कई गोलियां लगने से गैंगस्टर कुलदीप की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डाली और फिर गैंगस्टर को गोली मारकर फरार हो गए. आपको बता दें कि गैंगस्टर कुलदीप सिंह जघीना को बीजेपी नेता कृपाल सिंह की हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था.

जानकारी के मुताबिक, जयपुर पुलिस की टीम गैंगस्टर कुलदीप जघीना को सरकारी बस से भरतपुर ले जा रही थी. भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने जघीना पर फायरिंग कर दी. बदमाशों ने करीब 8-10 राउंड फायरिंग की. इसी बीच गोली लगने से जघीना की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस टीम गैंगस्टर जघीना के शव को अस्पताल ले गई. साथ ही घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है.

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM