महाराष्ट्र: नासिक में एक बस के गहरे खड्ड में गिरने से महिला की मौत, 19 अन्य घायल

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: नासिक में एक बस के गहरे खड्ड में गिरने से महिला की मौत, 19 अन्य घायल
Published : Jul 12, 2023, 12:59 pm IST
Updated : Jul 12, 2023, 12:59 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार PTI
फोटो साभार PTI

 घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। 

मुंबई: नासिक जिले में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस बुधवार सुबह एक खड्ड में गिर गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि 19 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। हादसा कलवन तालुका में सप्तश्रृंगी गढ़ घाट खंड पर वाणी में गणेश मंदिर के पास सुबह करीब पौने छह बजे हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात एमएसआरटीसी की बस बुलढाणा जिले के खमगांव से सप्तश्रृंगी गढ़ आई थी। बुधवार सुबह वापस लौटते समय चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह 150 फुट गहरे खड्ड में गिर गई।  स्थानीय निवासी, पुलिस तथा अन्य एजेंसियों के कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव एवं तलाश अभियान शुरू किया।

हादसे में एक महिला की मौत हो गई और बस के चालक तथा परिचालक सहित 19 लोग घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि जिला संरक्षक मंत्री दादा भुसे दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM