ओडिशा : भुवनेश्वर के पास कुआखाई नदी में चार छात्र डूबे

खबरे |

खबरे |

ओडिशा : भुवनेश्वर के पास कुआखाई नदी में चार छात्र डूबे
Published : Jul 12, 2023, 3:46 pm IST
Updated : Jul 12, 2023, 3:46 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

दो छात्रों के शव मंगलवार को बरामद किए गए, वहीं दो अन्य लापता युवकों के शव बुधवार को बरामद हुए।

भुवनेश्वर :  ओडिशा की राजधानी में एक निजी प्रबंधन संस्थान के चार छात्र शहर के बाहरी इलाके में कुआखाई नदी में डूब गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार की है जब आठ छात्रों का एक समूह भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में ढाबालहार गांव के पास नदी में नहाने गया था। पुलिस ने बताया कि दो छात्रों के शव मंगलवार को बरामद किए गए, वहीं दो अन्य लापता युवकों के शव बुधवार को बरामद हुए।

मृतकों की पहचान जमशेदपुर के आर्यन मिश्रा, कटक के कुमार अविनाश, बालासोर के रोहित परीदा और बालिकुडा के प्रतीक धलसामंता के रूप में हुई है।  पुलिस ने बताया कि शहर के एक निजी प्रबंधन कॉलेज में पढ़ने वाले आठ दोस्त नहाने के लिए नदी पर गए थे, तभी उनमें से चार फिसल कर गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में बह गए।.

अग्निशमन सेवा दल के कर्मियों ने स्कूबा गोताखोरों के साथ मिलकर मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया। रात में अभियान रोक दिया गया और बुधवार को सुबह फिर से शुरू किया गया।

बालियंता पुलिस थाने के निरीक्षक जुबराज स्वैन ने बताया, ''सभी युवक दोपहर करीब दो बजे नदी में नहाने आए थे। पुलिस को घटना की सूचना शाम को करीब पांच बजे मिली। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से लापता छात्रों के शव निकाले।''

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM

Uttarakhand में सिखों की पिटाई मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद...

04 Mar 2025 5:40 PM

नशेड़ी बेटे से दुखी होकर बेबस पिता ने अपने ही बेटे को किया पुलिस के हवाले

04 Mar 2025 5:39 PM

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी होना चाहिए Men Commission| |Podcast With Punjab Women Commission Raj Lali Gill

03 Mar 2025 6:00 PM