उत्तराखंड : दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने डाला तेजाब, युवती बुरी तरह झुलसी

खबरे |

खबरे |

उत्तराखंड : दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने डाला तेजाब, युवती बुरी तरह झुलसी
Published : Mar 13, 2023, 11:10 am IST
Updated : Mar 13, 2023, 11:10 am IST
SHARE ARTICLE
Uttarakhand: Accused pours acid on rape victim, girl badly burnt
Uttarakhand: Accused pours acid on rape victim, girl badly burnt

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश रही है।

हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी युवक ने तेजाब डाल दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी। पुलिस ने बताया कि मंगलौर नगर में शनिवार देर शाम हुई इस घटना की शिकार पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश रही है।

उन्होंने रविवार को बताया कि युवती ने करीब दो सप्ताह पहले पुलिस को तहरीर देकर अपने ही मोहल्ले के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इसी बीच, आरोपी युवक अदालत पहुंच गया और स्वयं को निर्दोष बताते हुए उसने अग्रिम जमानत प्राप्त कर ली थी।

आरोप है कि शनिवार देर शाम पीड़ित युवती चिकित्सक से दवाई लेकर घर लौट रही थी और इसी दौरान आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। हमले में युवती बुरी तरह झुलस गई जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी।

मंगलौर थाने के प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि अभी तक पीड़ित युवती अथवा उसके परिवार की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गयी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

Location: India, Uttarakhand, Haridwar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM