मुंबई : मुंबई और ठाणे के बीच ट्रेन में महिला से लूटपाट व छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

मुंबई : मुंबई और ठाणे के बीच ट्रेन में महिला से लूटपाट व छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Published : May 13, 2023, 1:49 pm IST
Updated : May 13, 2023, 1:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

जैसे ही ट्रेन चलने लगी, उसने महिला डिब्बे में एक यात्री के गहने झपट लिए।

मुंबई : लंबी दूरी की एक रेलगाड़ी में मुंबई और ठाणे के बीच एक महिला यात्री को लूटने, उस पर हमला करने और उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में 30-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला कर्नाटक के कुंडापुर से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जा रही थी और उसे मुंबई और ठाणे के बीच निशाना बनाया गया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह जब ट्रेन मुंबई से 34 किलोमीटर दूर ठाणे स्टेशन पर रुकी तो आरोपी ट्रेन में घुस गया और फिर जैसे ही ट्रेन चलने लगी, उसने महिला डिब्बे में एक यात्री के गहने झपट लिए।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करने के बाद उसके जेवरात भी छीन लिये और ट्रेन धीमी होने पर कांजूरमार्ग के पास ट्रेन से कूद गया। अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राजकीय रेलवे पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और रात में उसे नवी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM