ओडिशा : नाबालिग ने की खुदकुशी, परिवार ने शिक्षक पर लगाया शारीरिक प्रताड़ना का आरोप

खबरे |

खबरे |

ओडिशा : नाबालिग ने की खुदकुशी, परिवार ने शिक्षक पर लगाया शारीरिक प्रताड़ना का आरोप
Published : May 13, 2023, 1:35 pm IST
Updated : May 13, 2023, 1:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Odisha: Minor commits suicide, family alleges physical abuse by teacher
Odisha: Minor commits suicide, family alleges physical abuse by teacher

अधिकारी ने बताया कि छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भुवनेश्वर : ओडिशा के एक सरकारी संस्थान में पढ़ने वाले 17-वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर एक शिक्षक द्वारा ‘पिटाई’ किये जाने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में इलेक्ट्रिकल ट्रेड के प्रथम वर्ष के छात्र रुद्र माधव राणा अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटके पाये गये।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "राणा के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि एक शिक्षक द्वारा पीटे जाने के बाद उसने (छात्र ने) आत्महत्या कर ली।"

राणा की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके बेटे ने उसे फोन किया था और बताया था कि शिक्षक ने उसकी पिटाई की है।

अधिकारी ने बताया कि छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।.

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM