गुजरात में रिश्वत मांगने के आरोप में सीजीएसटी के दो अधिकारी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

गुजरात में रिश्वत मांगने के आरोप में सीजीएसटी के दो अधिकारी गिरफ्तार
Published : Nov 13, 2022, 4:36 pm IST
Updated : Nov 13, 2022, 4:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Two CGST officials arrested for demanding bribe in Gujarat
Two CGST officials arrested for demanding bribe in Gujarat

विज्ञप्ति में कहा गया है, “सीबीआई ने जाल बिछाया और अधीक्षक को शिकायतकर्ता से 75,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

अहमदाबाद:  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के दो अधिकारियों को गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में कथित तौर पर 75,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने सीजीएसटी के एक अधीक्षक और सहायक आयुक्त को गिरफ्तार किया, जिन्हें अदालत में पेश करने के बाद सोमवार तक पुलिस हिरासत में लिया गया है।

सीबीआई की एक विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता से अपने अधिकार क्षेत्र के तहत मोडासा से वापी (दोनों गुजरात में) तक माल के परिवहन के लिए कथित रूप से 75,000 रुपये की मांग की।

जांच एजेंसी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि आरोपी ने अपने अधिकार क्षेत्र में माल की नियमित आवाजाही के लिए प्रति माह 1.5 लाख रुपये देने की अनुचित मांग की थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, “सीबीआई ने जाल बिछाया और अधीक्षक को शिकायतकर्ता से 75,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्यवाही के दौरान, अनुचित लाभ की मांग करने और रुपये लेने में सहायक आयुक्त, सीजीएसटी, अंकलेश्वर की भूमिका कथित रूप से पायी गयी और उन्हें भी पकड़ा गया।”.

दोनों आरोपियों के परिसर की तलाशी ली गई और अधीक्षक के परिसर से करीब 1.97 लाख रुपये बरामद किए गए

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM