Jagannath Temple News: भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार का 46 साल बाद ताला खुला

खबरे |

खबरे |

Jagannath Temple News: भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार का 46 साल बाद ताला खुला
Published : Jul 14, 2024, 4:04 pm IST
Updated : Jul 14, 2024, 4:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Gem Store Lock Of Lord Jagannath Temple Opened, 46 Years News In Hindi
Gem Store Lock Of Lord Jagannath Temple Opened, 46 Years News In Hindi

खजाने में सोने, हीरे, मूंगे और मोतियों से बनी प्लेटें हैं। इसके अलावा खजाने में 140 से अधिक चांदी के आभूषण भी रखे हुए हैं।

Jagannath Temple News In Hindi: ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर का प्रतिष्ठित खजाना रत्न भंडार रविवार को 46 वर्षों के बाद पुनः खोल दिया गया है। बता दें कि राज्य सरकार ने खजाने में प्रवेश करने के लिए 11 सदस्यों की एक टीम बनाई थी।

सामने आई जानकारी के अनुसार, उड़ीसा हाईकोर्ट के न्यायाधीश विश्वनाथ रथ, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी, एएसआई अधीक्षक डीबी गडनायक और पुरी के राजा 'गजपति महाराज' के प्रतिनिधि इस टीम का हिस्सा थे। एक अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि टीम तत्काल मूल्यवान वस्तुओं की सूची तैयार नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस अवसर पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान जारी किया है। इसमें लिखा है, "भगवान जगन्नाथ की इच्छा पर, 'ओडिया अस्मिता' की पहचान के साथ ओडिया समुदाय ने आगे बढ़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आपकी इच्छा पर, जगन्नाथ मंदिरों के चार द्वार पहले खोले गए थे। आज, आपकी इच्छा पर, 46 साल बाद रत्न भंडार को एक बड़े उद्देश्य के लिए खोला गया है।"

वहीं जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि खजाने में सोने, हीरे, मूंगे और मोतियों से बनी प्लेटें हैं। इसके अलावा खजाने में 140 से अधिक चांदी के आभूषण भी रखे हुए हैं।

(For More News Apart from Gem Store Lock Of Lord Jagannath Temple Opened, 46 Years News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi)               

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM