अंडमान के सामूहिक बलात्कार प्रकरण में हरियाणा से एक व्यापारी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

अंडमान के सामूहिक बलात्कार प्रकरण में हरियाणा से एक व्यापारी गिरफ्तार
Published : Nov 14, 2022, 2:37 pm IST
Updated : Nov 14, 2022, 2:37 pm IST
SHARE ARTICLE
A businessman arrested from Haryana in Andaman gang rape case
A businessman arrested from Haryana in Andaman gang rape case

अंडमान एवं निकोबार पुलिस ने पोर्ट ब्लेयर के एक व्यापारी को सामूहिक बलात्कार के एक मामले के सिलसिले में हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

पोर्टब्लेयर:  अंडमान एवं निकोबार पुलिस ने पोर्ट ब्लेयर के एक व्यापारी को सामूहिक बलात्कार के एक मामले के सिलसिले में हरियाणा से गिरफ्तार किया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि फरार व्यापारी संदीप सिंह उर्फ रिंकू को इस मामले में कथित संलिप्तता को लेकर रविवार रात को पकड़ा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ संदीप ने हरियाणा से बैंक का कुछ लेन-देन दिया जिसके बारे में पुलिस को पता चला । तत्काल अंडमान निकोबार पुलिस ने हरियाणा एवं दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी और फिर उसे गिरफ्तार किया गया।’’

हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि आरोपी हरियाणा में कहां से पकड़ा गया।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान निकोबार पुलिस ने 21 साल की एक महिला से बलात्कार के आरोपी संदीप सिंह उर्फ रिंकू तथा श्रम आयुक्त आर एल ऋषि के बारे में सुराग देने के लिए एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। उनके अनुसार इस मामले में अंडमान एवं निकोबार के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण भी कथित रूप से शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक दो आरोपी -- नारायण एवं सिंह पकड़े गये हैं जबकि ऋषि अब भी फरार है।

इन आरोपों की जांच के लिए पुलिस का एक विशेष कार्यबल का गठन किया गया है कि अंडमान एवं निकोबार में 21 साल की एक महिला को सरकारी नौकरी का वादा कर मुख्य सचिव के घर ले जाया गया था और वहां नारायण समेत शीर्ष अधिकारियों ने उसके साथ बलात्कार किया था।

ऋषि पर महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप है जबकि व्यापारी रिंकू इस अपराध में ‘साथ देने’ वाले के तौर पर प्राथमिकी में नामजद है। यह प्राथमिकी एक अक्टूबर को दर्ज की गयी थी जब नारायण दिल्ली वित्त निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक थे।

सरकार ने 17 अक्टूबर को नारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।.

Location: India, Haryana, Gurgaon

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM