UP : मैनपुरी उपचुनाव के लिए नामांकन से पहले डिंपल यादव ने मुलायम सिंह को किया याद

खबरे |

खबरे |

UP : मैनपुरी उपचुनाव के लिए नामांकन से पहले डिंपल यादव ने मुलायम सिंह को किया याद
Published : Nov 14, 2022, 2:47 pm IST
Updated : Nov 14, 2022, 2:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Dimple Yadav remembers Mulayam Singh before filing nomination for Mainpuri by-election
Dimple Yadav remembers Mulayam Singh before filing nomination for Mainpuri by-election

मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा और नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करना शुरू हो गया है

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिये अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सोमवार को कहा कि वह मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों और मूल्यों को अपना आज का नामांकन समर्पित करती हैं।

डिंपल यादव (44) ने एक ट्वीट में कहा, ''नेताजी को सादर नमन के साथ, हम आज का नामांकन उनके सिद्धांतों और मूल्यों को समर्पित कर रहे हैं। नेताजी का आशीर्वाद हम सबके साथ हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा।''

मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा और नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करना शुरू हो गया है और 17 नवंबर को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

मैनपुरी संसदीय सीट 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर 1996 से सपा के उम्मीदवार चुने जाते रहे हैं। डिंपल यादव 2019 में कन्नौज से भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं और हार गई थीं। मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं- मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल और जसवंत नगर। 2022 के विधानसभा चुनावों में, सपा ने करहल, किशनी और जसवंत नगर सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने मैनपुरी और भोगांव सीटों पर जीत हासिल की।

भाजपा ने अभी तक इस सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जबकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस, बसपा और शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (पीएसपीएल) चुनाव लड़ेंगी या नहीं।.

वर्ष 2019 में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य से 94,000 मतों के अंतर से मैनपुरी सीट से चुनाव जीता था। अखिलेश की करहल विधानसभा सीट, मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और इसी तरह जसवंत नगर सीट का शिवपाल यादव प्रतिनिधित्व करते हैं। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने और विधान परिषद में जाने के लिए कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद 2012 में डिंपल यादव इस सीट से निर्विरोध चुन ली गई थीं। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM