Bypoll Elections Result: बिहार ही नहीं, इन 7 राज्यों के उपचुनाव नतीजे भी आज! हर बड़ा अपडेट यहां पढ़ें
Published : Nov 14, 2025, 11:00 am IST
Updated : Nov 14, 2025, 11:00 am IST
SHARE ARTICLE
Not just Bihar, the by-election results for these seven states will also be announced today news in hindi
Not just Bihar, the by-election results for these seven states will also be announced today news in hindi

बिहार चुनाव के साथ ही 6 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की आठ सीटों के लिए मतदान के नतीजे आज।

Bypoll Elections Result: बिहार चुनाव के साथ ही छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी संपन्न हुए हैं। कुल मिलाकर सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की इन आठ सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। जिन राज्यों की विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान हुआ था, उनमें बिहार के पड़ोसी झारखंड के साथ पंजाब, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना और मिजोरम की एक-एक सीट शामिल है। (Not just Bihar, the by-election results for these seven states will also be announced today news in hindi) 

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की दो विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। दोनों सीटों के नतीजे कुछ ही समय में घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें पहले पोस्टल बैलट की गणना हो रही है। इसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे और फिर अंतिम परिणाम सामने आएंगे।

नगरोटा (जम्मू कश्मीर) 

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट से बीजेपी को जीत मिली थी. विधायक के निधन के कारण यह सीट रिक्त हो गई थी. इस सीट के लिए भी 11 नवंबर को वोट डाले गए थे. नगरोटा में 75.08 प्रतिशत वोटिंग हुई. इस सीट पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी को लीड मिली है. बीजेपी की देवयानी राणा आगे चल रही हैं. 

घाटशिला (झारखंड)

झारखंड की विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 74.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस सीट से पिछली बार रामदास सोरेन विजयी हुए थे, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा मंत्री थे। उनके निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट खाली हो गई थी। वर्तमान उपचुनाव में इस सीट पर जेएमएम के सोमेश चंद्र सोरेन बढ़त बनाए हुए हैं।

तरनतारन (पंजाब) 

पंजाब में तरनतारन विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के कश्मीर सिंह सोहल विधायक चुने गए थे। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई, जिसके चलते 11 नवंबर को यहां उपचुनाव कराया गया। तरनतारन उपचुनाव में 60.95 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था। इस सीट के परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं। तीन दौर की मतगणना के बाद शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर 347 वोटों से आगे चल रही हैं।

अंता (राजस्थान) 

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट से पिछली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कंवरलाल मीणा विजयी हुए थे। उन्हें उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) पर पिस्तौल तानने के मामले में दोषी ठहराया गया था, और तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी। इस सीट पर हुए उपचुनाव में 80.32 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वर्तमान में कांग्रेस के प्रमोद जैन 'भाया' बढ़त बनाए हुए हैं। उपचुनाव के नतीजों से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।

नुआपाड़ा (ओडिशा)

ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट से बीजू जनता दल (बीजेडी) के राजेंद्र ढोलकिया विधायक चुने गए थे। पूर्व मंत्री ढोलकिया के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई। नुआपाड़ा सीट पर हुए उपचुनाव में 79.41 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। शुरुआती रुझानों में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जय ढोलकिया बढ़त बनाए हुए हैं।

जुबली हिल्स (तेलंगाना) 

तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा सीट से विधायक मगंती गोपीनाथ का निधन हो गया था, जिससे यह सीट रिक्त हो गई। उपचुनाव में इस हैदराबाद सीट पर 48.47 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। यह सीट इसलिए भी चर्चा में रही, क्योंकि उपचुनाव के दौरान असदुद्दीन ओवैसी को कांग्रेस का समर्थन करते हुए वोट मांगते देखा गया।

डम्पा (मिजोरम) 

मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट 21 जुलाई को एमएनएफ विधायक लालरिन्टलुआंगा सैलो के निधन के बाद रिक्त हो गई थी। इस सीट पर हुए उपचुनाव में 82.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शुरुआती रुझानों में एमएनएफ के डॉक्टर आर. लालथंगलियाना बढ़त बनाए हुए हैं।

(For more news apart from Not just Bihar, the by-election results for these seven states will also be announced today news in hindi, stay tuned to rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM