Indore Fire News: इंदौर के शॉपिंग मॉल में लगी आग, 2 करोड़ रुपये का सामान जलकर राख

खबरे |

खबरे |

Indore Fire News: इंदौर के शॉपिंग मॉल में लगी आग, 2 करोड़ रुपये का सामान जलकर राख
Published : Jan 15, 2025, 3:45 pm IST
Updated : Jan 15, 2025, 3:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Indore shopping mall Fire, goods worth Rs 2 crore burnt to ashes News In Hindi
Indore shopping mall Fire, goods worth Rs 2 crore burnt to ashes News In Hindi

एएसआई ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Indore News In Hindi: इंदौर के एक शॉपिंग मॉल में बुधवार को आग लग गई, जिससे रेडीमेड गारमेंट की दुकान में लगभग 2 करोड़ रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सुशील कुमार दुबे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शहर के देवास नाका इलाके में स्थित एक शॉपिंग मॉल के बेसमेंट और पहली मंजिल में आग लग गई, जिससे चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में धुआं भर गया। 

दुबे ने बताया कि महंगे ब्रांड के कपड़े बेचने वाली दुकान में आग लगने से करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि दुकान तीन माह पहले ही खुली थी।

एएसआई ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने कहा कि आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

(For more news apart from Indore shopping mall Fire, goods worth Rs 2 crore burnt to ashes News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM