BBC पर कार्रवाई भाजपा सरकार का राजनीतिक प्रतिशोध : ममता बनर्जी

खबरे |

खबरे |

BBC पर कार्रवाई भाजपा सरकार का राजनीतिक प्रतिशोध : ममता बनर्जी
Published : Feb 15, 2023, 5:33 pm IST
Updated : Feb 15, 2023, 5:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Action on BBC political vendetta of BJP government: Mamta
Action on BBC political vendetta of BJP government: Mamta

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मीडिया को नियंत्रित कर रही है।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बीबीसी इंडिया के कार्यालयों पर आयकर विभाग के सर्वे को “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और आरोप लगाया कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का राजनीतिक प्रतिशोध है। बीबीसी द्वारा प्रधानमंत्री और 2002 के गुजरात दंगों पर दो-भाग वाला वृत्तचित्र ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ प्रसारित किए जाने के कुछ सप्ताह बाद आयकर विभाग की औचक कार्रवाई हुई।

बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में अपने कक्ष में कहा, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भाजपा सरकार की राजनीतिक बदले की कार्रवाई है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा  मीडिया को नियंत्रित कर रही है। इस तरह की कार्रवाइयां प्रेस की स्वतंत्रता को प्रभावित करती हैं।.

मुख्यमंत्री ने कहा, “एक दिन देश में मीडिया नहीं रहेगा। वे (भाजपा नेता) लोगों के जनादेश की परवाह नहीं करते, उनका एकमात्र जनादेश तानाशाही है। वे हिटलर से भी आगे हैं। आयकर विभाग ने कथित कर अपवंचना की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों तथा दो अन्य संबंधित स्थानों पर मंगलवार को ‘सर्वे ऑपरेशन’ शुरू किया था। ‘सर्वे ऑपरेशन’ बुधवार को भी जारी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM