महाराष्ट्र : पालघर में युवती और उसके प्रेमी ने की आत्महत्या, जानिए वजह

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : पालघर में युवती और उसके प्रेमी ने की आत्महत्या, जानिए वजह
Published : May 15, 2023, 12:18 pm IST
Updated : May 15, 2023, 12:18 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

पालघर (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के पालघर जिले में 20 साल की युवती और 19 साल के उसके प्रेमी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार दोनों ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया क्योंकि उन्हें आशंका थी कि उनके परिवार उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं देंगे। पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक राहगीर ने रविवार को तलासरी इलाके में एक ऊंचाई वाले स्थान पर पेड़ से शवों को लटके देखा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

तलासरी के थाना प्रभारी (एसएचओ) ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अधिकारी ने कहा कि दोनों को आशंका थी कि उनका परिवार उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं देगा, इसलिए उन्होंने ‘‘आत्महत्या’’ करने का फैसला किया और इलाके में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पालघर ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने  बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM