अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों को लगभग 45 मिनट बाद बचा लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है।
Mumbai Monorail News: मुंबई में सोमवार सुबह से हो रही तेज बारिश के बीच वडाला इलाके में मोनोरेल सेवा में एक बड़ी दिक्कत सामने आई। सुबह करीब 7 बजे वडाला की ओर जा रही एक मोनोरेल अचानक तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई। (Mumbai Monorail suddenly stopped due to technical fault news in hindi)
इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मोनोरेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि समस्या आपूर्ति में खराबी के कारण हुई और फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार, इसके बाद दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुँची और बचाव अभियान शुरू किया।
फंसे हुए यात्रियों को चेंबूर से आ रही एक अन्य मोनोरेल में बिठाया गया। मोनोरेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि समस्या बिजली आपूर्ति में खराबी के कारण हुई, जिसकी जाँच की जा रही है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरडीए) के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वडाला मोनोरेल में तकनीकी खराबी के कारण सुबह 7:45 बजे 17 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों को लगभग 45 मिनट बाद बचा लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है। यात्रियों को दूसरी मोनोरेल ट्रेन में स्थानांतरित कर दिया गया है। मोनोरेल के संचालन के लिए जिम्मेदार महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका. पिछले महीने भारी बारिश के दौरान शहर में अलग-अलग स्थानों पर दो मोनोरेल ट्रेनें फंस गईं, जिससे सैकड़ों यात्रियों को बचाया गया।
(For more news apart from Mumbai Monorail suddenly stopped due to technical fault news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)