हवाई अड्डे पर दो करोड़ रुपए से अधिक का सोना किया जब्त

खबरे |

खबरे |

हवाई अड्डे पर दो करोड़ रुपए से अधिक का सोना किया जब्त
Published : Dec 15, 2022, 5:58 pm IST
Updated : Dec 15, 2022, 5:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Gold worth over Rs 2 crore seized at the airport
Gold worth over Rs 2 crore seized at the airport

बताया गया कि बरामद सोने की बाजार में कीमत 14 लाख 19860 रुपये आंकी गई हैं। उनके अनुसार यात्री से पूछताछ की जा रही है।

जयपुर : जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने अलग अलग विमानों से आये दो यात्रियों से दो करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का तस्करी का सोना जब्त किया है।

विभाग के एक अधिकारी के अनुसार बीती रात दुबई से जयपुर पहुंचे एक यात्री के पास से तीन किलो 497 ग्राम सोना बरामद किया गया जिसकी कीमत एक करोड़ 95 लाख 48230 रुपये आंकी गई हैं। उनके अनुसार यात्री इस सोने को स्पीकर के अंदर छुपा कर लाया था और अब यात्री को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दुबई से जयपुर पहुंचे एक यात्री के जूते से 254 ग्राम सोना बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि बरामद सोने की बाजार में कीमत 14 लाख 19860 रुपये आंकी गई हैं। उनके अनुसार यात्री से पूछताछ की जा रही है।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM