असदुद्दीन ओवैसी शनिवार एवं रविवार को राजस्थान में करेंगे जनसभाएं

खबरे |

खबरे |

असदुद्दीन ओवैसी शनिवार एवं रविवार को राजस्थान में करेंगे जनसभाएं
Published : Feb 16, 2023, 12:16 pm IST
Updated : Feb 16, 2023, 12:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Owaisi will hold public meetings in Rajasthan on Saturday and Sunday
Owaisi will hold public meetings in Rajasthan on Saturday and Sunday

अगले दिन रविवार को ओवैसी टोंक जाएंगे और गांधी मैदान में जनसभा करेंगे।

जयपुर : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शनिवार और रविवार को राजस्थान के भरतपुर और टोंक जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार ओवैसी टपूकड़ा (अलवर) से दौरे की शुरुआत करेंगे जहां वह पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वह शनिवार को रामगढ़ (अलवर) में जनसंपर्क करेंगे और दोपहर तीन बजे कामां (भरतपुर) में जनसभा करेंगे। अगले दिन रविवार को ओवैसी टोंक जाएंगे और गांधी मैदान में जनसभा करेंगे।

पार्टी के प्रदेश संयोजक जमील खान ने कहा, ‘‘हमने 30 सीट की पहचान की है जहां पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हम जयपुर में आदर्श नगर, किशनपोल और हवामहल, जोधपुर में सूरसागर और बाड़मेर, जैसलमेर, सीकर, झुंझुनू, नागौर, टोंक, सवाईमाधोपुर, अलवर, भरतपुर जैसे जिलों की अन्य सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि ओवैसी के इस दौरे में पार्टी का लक्ष्य मेवात क्षेत्र में कामां, रामगढ़, नगर और तिजारा सहित छह विधानसभा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना है जहां पार्टी चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट टोंक के विधायक हैं जबकि अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री (प्राथमिक और माध्यमिक) जाहिदा खान कामां से विधायक हैं।. उल्लेखनीय है कि ओवैसी राजस्थान में पार्टी के राजनीति आधार को मजबूत करने के लिए पिछले एक साल से राज्य का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने सितंबर में झुंझुनू, सीकर और नागौर में रैलियों को संबोधित किया था।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM