Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर

खबरे |

खबरे |

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर
Published : Apr 16, 2025, 10:23 am IST
Updated : Apr 16, 2025, 10:23 am IST
SHARE ARTICLE
Two rewarded Naxalites killed in Kondagaon Chhattisgarh Latest News In Hindi
Two rewarded Naxalites killed in Kondagaon Chhattisgarh Latest News In Hindi

अधिकारियों ने बताया कि हलदर पर आठ लाख रुपए और रामे पर पांच लाख रुपए का इनाम था।

Two rewarded Naxalites killed in Kondagaon Chhattisgarh Latest News In Hindi: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए, दोनों पर कुल 13 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किलम-बरगुम क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पूर्वी बस्तर डिवीजन के डिविजनल कमेटी सदस्य हलदर और एरिया कमेटी सदस्य रामे को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि हलदर पर आठ लाख रुपए और रामे पर पांच लाख रुपए का इनाम था।

उन्होंने बताया कि कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा में स्थित किलम -बरगुम क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर कोंडागांव ‘जिला रिजर्व गार्ड’ और ‘बस्तर फाइटर्स’ के दल को मंगलवार को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, अन्य हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामान बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।(pti)

(For More News Apart From Two rewarded Naxalites killed in Kondagaon Chhattisgarh Latest News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM