मैं दिल्ली में हूं : ‘लापता’ होने के दावे पर मुकुल रॉय ने कहा, बेटे ने दर्ज कराई थी लापता होने की शिकायत

खबरे |

खबरे |

मैं दिल्ली में हूं : ‘लापता’ होने के दावे पर मुकुल रॉय ने कहा, बेटे ने दर्ज कराई थी लापता होने की शिकायत
Published : Apr 18, 2023, 12:33 pm IST
Updated : Apr 18, 2023, 12:33 pm IST
SHARE ARTICLE
I am in Delhi: Mukul Roy after being claimed 'missing'
I am in Delhi: Mukul Roy after being claimed 'missing'

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कई वर्षों तक संसद सदस्य रहा हूं।

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने कहा कि वह कुछ निजी काम से दिल्ली पहुंचे हैं। उनका यह बयान तब आया है जब कुछ घंटे पहले उनके बेटे ने दावा किया था कि वह सोमवार शाम से ‘‘लापता’’ हैं। रॉय ने पत्रकारों से कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गए हैं लेकिन उनका ‘‘कोई खास एजेंडा’’ नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कई वर्षों तक संसद सदस्य रहा हूं। क्या मैं दिल्ली नहीं आ सकता? पहले भी, मैं नियमित तौर पर दिल्ली आता रहता था।’’ बहरहाल, रॉय ने अपने दिल्ली जाने की वजह नहीं बतायी लेकिन पश्चिम बंगाल के राजनीतिक वर्ग में उनके अगले कदम को लेकर अटकलें लगायी जा रही है।

पूर्व रेल मंत्री के बेटे सुभ्राग्शु रॉय ने यह कहते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि उनके पिता का सोमवार देर शाम से ‘‘अता-पता नहीं’’ है और वह ‘‘लापता’’ हैं।

रॉय पार्टी नेतृत्व से मतभेदों के बाद 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। रॉय ने भाजपा के टिकट पर 2021 का विधानसभा चुनाव जीता था लेकिन वह नतीजों की घोषणा के करीब एक माह बाद टीएमसी में लौट आए थे। टीएमसी में लौटने के बाद से ही वह जनता की नजरों से दूर रहे हैं। उन्होंने अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए पिछले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा में लोक लेखा समिति के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM