महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता दानवे का दावा : राज्य से हर रोज लापता हो रही हैं 70 महिलाएं

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता दानवे का दावा : राज्य से हर रोज लापता हो रही हैं 70 महिलाएं
Published : May 18, 2023, 2:18 pm IST
Updated : May 18, 2023, 2:18 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दानवे ने दावा किया,‘‘ राज्य में लड़कियों और महिलाओं के लापता होने का ग्राफ बढ़ रहा है।’’

औरगांबाद : महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने दावा किया कि राज्य से प्रतिदिन 70 महिलाएं और लड़कियां लापता हो रही हैं। दानवे ने सरकार से महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया है।

शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता दानवे ने राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बुधवार को इस संबंध में एक पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है कि यह बात सामने आई है कि इस वर्ष जनवरी से मार्च तक राज्य से 5,510 से अधिक महिलाएं और लड़कियां लापता हुई हैं। उन्होंने इस बारे में ब्योरा देते हुए कहा कि 1,600 महिलाएं और लड़कियां जनवरी में लापता हुईं, 1,810 फरवरी में और मार्च में 2,200 महिलाएं और लड़कियां लापता हुईं।

दानवे ने दावा किया,‘‘ राज्य में लड़कियों और महिलाओं के लापता होने का ग्राफ बढ़ रहा है।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र महिलाओं की सुरक्षा के मामले में अग्रणी माना जाता है। सरकार को महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकनकर ने हाल ही में राज्य के गृह विभाग को लापता हुई महिलाओं का पता लगाने और इस संबंध में रिपोर्ट पेश करने के वास्ते एक पैनल गठित करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि राज्य में महिलाओं और लड़कियों का लापता होना गंभीर मुद्दा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM