चारों छात्र सिम्बायोसिस कॉलेज में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की पढ़ाई कर रहे थे और घूमने के लिए लोनावाला गए थे।
Pune Accident News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवारसुबह मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक कार के ट्रक से टकरा जाने की घटना में कम से कम दो कॉलेज छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 5:45 बजे देहू रोड स्थित ईदगाह मैदान के पास उस समय हुई जब चारों छात्र लोनावाला हिल स्टेशन से लौट रहे थे। देहू रोड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि कार पीछे से एक ट्रक से टकरा गई।
चारों छात्र सिम्बायोसिस कॉलेज में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की पढ़ाई कर रहे थे और घूमने के लिए लोनावाला गए थे। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे पुणे लौट रहे थे।
अधिकारी ने बताया, "दुर्घटना में दिव्य राज सिंह राठौर (20) और सिद्धांत आनंद शेखर (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र, हर्ष मिश्रा (21) और निहार तंबोली (20) को मामूली चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक मनीष कुमार सूरज मणिपाल (39) जो मुंबई के वडाला का निवासी है, को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है।
(For more news apart from Two students killed in car-truck collision in Pune news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)