लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर फैसले के लिए समिति का गठन करेगा एमवीए: कांग्रेस नेता

खबरे |

खबरे |

लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर फैसले के लिए समिति का गठन करेगा एमवीए: कांग्रेस नेता
Published : May 19, 2023, 3:35 pm IST
Updated : May 19, 2023, 3:35 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद यह तीन दलीय गठबंधन बना था और इसकी सरकार जून 2022 तक रही।.

मुंबई : महा विकास आघाड़ी (MVA) के घटक दल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर बात करने के लिए एक समिति बनाएंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीम खान ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एमवीए में उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं।

महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद यह तीन दलीय गठबंधन बना था और इसकी सरकार जून 2022 तक रही। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष खान ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘तीनों गठबंधन सहयोगी दलों के नेताओं की एक समिति बनाई जाएगी जो राज्य की सभी 48 लोकसभाओं की समीक्षा करेगी और एक फॉर्मूला सुझाएगी जिसे अंतिम रूप तीनों दलों का नेतृत्व देगा।’’

उन्होंने कहा कि सीट बंटवारा चुनाव में जीत की क्षमता के आधार पर किया जाएगा और ऐसा कोई मानदंड नहीं रहेगा कि मौजूदा सांसद जिस पार्टी का है, अगली बार भी उसी दल को उम्मीदवारी मिलेगी।

इससे पहले आज दिन में शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा था कि अविभाजित शिवसेना ने पिछले आम चुनाव में महाराष्ट्र में 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी और ये सीटें अगले चुनाव में उनकी पार्टी के पास रहेंगी।

इस बारे में खान ने कहा कि शिवसेना ने 2019 के चुनाव में 18 सीटें जीती थीं और तब उसका भाजपा के साथ गठबंधन था, इसलिए उस सीट पर फिर से उसी दल को उम्मीदवारी मिलना आवश्यक नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘गत 15 मई को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार द्वारा बुलाई एमवीए की बैठक में भी यही तय हुआ है जिसमें उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे।’’ खान ने कहा कि एमवीए के नेता इस बात पर रजामंद हुए हैं कि सीट बंटवारे की प्रक्रिया सुगम और निर्विवाद रहेगी। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM