बंगाल पंचायत चुनाव : भाजपा उम्मीदवार के रिश्तेदार का मिला शव

खबरे |

खबरे |

बंगाल पंचायत चुनाव : भाजपा उम्मीदवार के रिश्तेदार का मिला शव
Published : Jun 19, 2023, 10:26 am IST
Updated : Jun 19, 2023, 10:26 am IST
SHARE ARTICLE
Bengal Panchayat Election: Dead body of BJP candidate's relative found
Bengal Panchayat Election: Dead body of BJP candidate's relative found

शेख को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर हुई हिंसा के बीच कूचबिहार जिले में भाजपा के एक उम्मीदवार के रिश्तेदार का शव मिला। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय शम्भू दास को शनिवार रात अज्ञात युवकों ने घर के बाहर बुलाया। पुलिस ने बताया कि कुछ घंटों के बाद उसका शव एक तालाब के पास मिला, जिस पर चाकू से वार किए गए थे।

भाजपा नेता अजॉय रॉय ने आरोप लगाया कि दिनहाटा के दासग्राम क्षेत्र से भाजपा ग्राम पंचायत उम्मीदवार के रूप में बिसाखा दास का समर्थन करने वाले शम्भू की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों ने हत्या कर दी। रॉय के आरोप को खारिज करते हुए पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी के दिनहाटा से विधायक उदयन गुहा ने कहा कि इस घटना में पार्टी की कोई भूमिका नहीं है और दास राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं थे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “शम्भू की हत्या व्यक्तिगत झगड़े के कारण हुई। भाजपा पश्चिम बंगाल में हर अपराध को एक राजनीतिक रंग देती है और इसे पंचायत चुनावों से जोड़ती है।” पुलिस ने बताया कि मालदा जिले के शुजापुर इलाके में टीएमसी उम्मीदवार मुस्तफा शेख पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। उन्होंने बताया कि शेख को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राज्य मंत्री सबीना यास्मीन के अनुसार, टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस में शामिल होने वाले टीएमसी के पूर्व कार्यकर्ता शेख पर हमले के पीछे हैं। आठ जुलाई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान व्यापक हिंसा में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM