मप्र : जेब खर्च के 2,000 रुपये नहीं दिए जाने पर बेटे ने की किसान पिता की हत्या

खबरे |

खबरे |

मप्र : जेब खर्च के 2,000 रुपये नहीं दिए जाने पर बेटे ने की किसान पिता की हत्या
Published : Jun 19, 2023, 4:04 pm IST
Updated : Jun 19, 2023, 4:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Farmer's father killed by son for not giving Rs 2,000 as pocket money
Farmer's father killed by son for not giving Rs 2,000 as pocket money

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इंदौर (मध्यप्रदेश) : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 50 साल के किसान की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके बेटे को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस की एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपने पिता को कथित तौर पर पत्थर से सिर कुचलकर इसलिए मार डाला क्योंकि उसने बेटे को जेब खर्च के 2,000 रुपये देने से इनकार कर दिया था।

पुलिस अधीक्षक (देहात) हितिका वासल ने बताया कि देपालपुर क्षेत्र के एक खेत में किसान बाबू चौधरी (50) की 15 जून की रात की गई हत्या के मामले में उनके बेटे सोहन चौधरी (25) को गिरफ्तार किया गया है। वासल ने बताया कि घटनास्थल से मिले सबूतों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।.

उन्होंने बताया कि कथित तौर पर नशे का आदी आरोपी खेती में अपने पिता का हाथ बंटाता था और उसका दावा है कि उसके पिता उसे जेब खर्च की रकम नहीं देते थे। वासल ने बताया, ‘‘सोहन ने 15 जून की रात अपने पिता से जेब खर्च के 2,000 रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने यह रकम देने से साफ इनकार कर दिया। इस बात पर विवाद के दौरान आग-बबूला सोहन ने खेत में पड़ा पत्थर उठाया और इससे सिर कुचलकर अपने पिता की हत्या कर दी।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM