मप्र : पानी से भरे गड्ढे में कार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

खबरे |

खबरे |

मप्र : पानी से भरे गड्ढे में कार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
Published : Sep 19, 2023, 1:18 pm IST
Updated : Sep 19, 2023, 1:18 pm IST
SHARE ARTICLE
MP: Four members of the same family died after their car fell into a pit filled with water.
MP: Four members of the same family died after their car fell into a pit filled with water.

घटना सोमवार रात को हुई जब परिवार हैदरगढ़ गांव में अपने खेत का दौरा करके लौट रहा था।

विदिशा (मध्य प्रदेश):  मध्यप्रदेश के विदिशा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जिले में एक कार के सड़क किनारे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर जाने से एक महिला और तीन नाबालिग बच्चों सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात को हुई जब परिवार हैदरगढ़ गांव में अपने खेत का दौरा करके लौट रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समीर यादव ने कहा, ‘‘चालक जब मोड़ने के लिए कार को पीछे कर रहा था तो वह बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर गई।’’

उन्होंने कहा कि कार में यात्रा कर रहे परिवार के दो अन्य सदस्यों को ग्रामीणों ने बचा लिया।  उन्होंने बताया कि घायलों का एक अस्पताल में इलाज हो रहा है। एएसपी ने बताया कि मरने वालों की पहचान शकीला बी (30), निखत (13), अयान (10) और शाद (सात) के रूप में हुई है।.

उन्होंने कहा, ‘‘ग्रामीणों ने तीन शव गड्डे से निकाले, जबकि चौथा शव राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम द्वारा रात करीब 11 बजे गड्ढे से बाहर निकाला गया।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM

ਭੱਜ ਕੇ Marriage ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲੇ ਜੋੜਿਆਂ ਨੂੰ HighCourt ਦਾ ਜਵਾਬ,ਪਹਿਲਾ Police ਕੋਲ ਜਾਓ ਸਿੱਧਾ ਨਹੀਂ ਆ ਸਕਦੇ !

09 Jan 2025 6:01 PM

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: Oyo ਨੇ Unmarried Couples ਦੀ Hotel's 'ਚ Entry ਕੀਤੀ Ban, ਬਦਲ ਦਿੱਤੇ ਨਿਯਮ ਆਪਣੀ ਛਵੀ ਸੁਧਾਰਨਾ

09 Jan 2025 5:59 PM