तमिलनाडु सरकार ने पेश किया 2023-24 का बजट, राजस्व घाटे में आई कमी

खबरे |

खबरे |

तमिलनाडु सरकार ने पेश किया 2023-24 का बजट, राजस्व घाटे में आई कमी
Published : Mar 20, 2023, 1:24 pm IST
Updated : Mar 20, 2023, 1:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Tamil Nadu government presented the budget for 2023-24
Tamil Nadu government presented the budget for 2023-24

राजन के बजट भाषण शुरू करने से पहले मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने सदन में हंगामा किया।

चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने 2023-24 के लिए राज्य का बजट सोमवार को विधानसभा में पेश किया। उसने कहा कि सुधार पहलों के चलते राज्य के राजस्व घाटे में कमी आई है और यह 62,000 करोड़ रुपये से घटकर 30,000 करोड़ रुपये रह गया है। राजन के बजट भाषण शुरू करने से पहले मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने सदन में हंगामा किया।

राज्य के वित्त मंत्री पलानीवेल थियागा राजन ने बजट पेश करते हुए कहा कि कठिन और अभूतपूर्व सुधारों की वजह से वार्षिक राजस्व घाटा 62,000 करोड़ रुपये से घटकर चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमानों में करीब 30,000 करोड़ रुपये रह गया है। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में बड़े पैमाने की अनेक कल्याण योजनाएं चलाई गईं जिसके बावजूद राजस्व घाटे में कमी आई है।

वित्त मंत्री ने बजट में, चेन्नई में आधुनिक ‘वैश्विक स्पोर्ट्स सिटी’ बसाने की, डॉ. बी आर आंबेडकर के काम के तमिल में अनुवाद के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान करने की तथा कोयंबटूर और मदुरै में मेट्रो रेल परियोजनाओं की भी घोषणा की। राजन ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष के दौरान राज्य सरकार 1,500 करोड़ रुपये की लागत से कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और शौचालयों का निर्माण करवाएगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM