छत्तीसगढ़ : तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ : तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत
Published : Apr 20, 2023, 6:11 pm IST
Updated : Apr 20, 2023, 6:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Chhattisgarh: Three children died due to drowning in a pond
Chhattisgarh: Three children died due to drowning in a pond

आशंका है कि तीनों गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में गए और डूब गए।

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बृहस्पतिवार को एक तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नगरनार कस्बे में आज दोपहर तालाब में डूबने से प्रियांशु कश्यप (आठ), प्रमोद गोयल (आठ) और विक्की बेसरा (आठ) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सभी बच्चे नगरनार कस्बे के दुर्गा चौक इलाके में रहते थे। क्षेत्र के निवासियों के मुताबिक बच्चे दोपहर को अक्सर गोंडीमुड़ा तालाब के करीब खेलते नजर आते थे। आशंका है कि तीनों गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में गए और डूब गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब स्थानीय लोगों ने तालाब में बच्चों को डूबते देखा तब उन्हें बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गयी। उन्होंने बताया कि बाद में बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के माता-पिता भी वहां पहुंच गए। बाद में वह बच्चों को लगभग 20 किलोमीटर दूर जगदलपुर शहर के महारानी अस्पताल ले गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बस्तर जिले के कलेक्टर चंदन कुमार और जगदलपुर क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन महारानी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM