छत्तीसगढ़ : प्रेशर बम की चपेट में आकर सुरक्षा बल का जवान घायल

खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ : प्रेशर बम की चपेट में आकर सुरक्षा बल का जवान घायल
Published : Jun 21, 2023, 1:17 pm IST
Updated : Jun 21, 2023, 1:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Security force jawan injured after being hit by pressure bomb( सांककेतिक फोटो)
Security force jawan injured after being hit by pressure bomb( सांककेतिक फोटो)

सुरक्षा बल के जवानों ने माओवादियों का डेरा और तथाकथित स्मारक स्थल को ध्वस्त कर दिया।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुरूष गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से दंतेवाड़ा डीआरजी का आरक्षक अजय मंडावी घायल हो गया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एसटीएफ, डीआरजी दंतेवाड़ा और डीआरजी बीजापुर के संयुक्त दल को गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़िया गांव की ओर रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने माओवादियों का डेरा और तथाकथित स्मारक स्थल को ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने माओवादी डेरा से भारी मात्रा में दैनिक उपयोग का सामान, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की है। वहीं घटना स्थल में मिले खून के निशान से इस मुठभेड़ में दो-तीन नक्सलियों के घायल होने अथवा मारे जाने की भी संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह अभियान से वापसी के दौरान कुरूष गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से डीआरजी दंतेवाड़ा का जवान अजय मंडावी घायल हो गया। उसे सामान्य चोट आई है। जवान को उपचार के लिये बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM