मध्य प्रदेश में मानसून के इस सप्ताहांत में दस्तक देने की संभावना: आईएमडी

खबरे |

खबरे |

मध्य प्रदेश में मानसून के इस सप्ताहांत में दस्तक देने की संभावना: आईएमडी
Published : Jun 23, 2023, 5:27 pm IST
Updated : Jun 23, 2023, 5:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Monsoon likely to hit Madhya Pradesh this weekend: IMD
Monsoon likely to hit Madhya Pradesh this weekend: IMD

29 जून तक मानसून के पूरे राज्य में फैलने की संभावना है।

भोपाल: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस सप्ताहांत मध्य प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है, जबकि राजधानी भोपाल और इंदौर सहित राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून पूर्व बारिश हुई है। पिछले दो दिनों में छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली।

IMD भोपाल के निदेशक आर बालासुब्रमण्यम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून के 24 या 25 जून को मध्य प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है और यह 26 या 27 जून को राज्य की राजधानी भोपाल में पहुंच सकता है।’’ उन्होंने कहा कि 29 जून तक मानसून के पूरे राज्य में फैलने की संभावना है। पिछले साल मानसून अपने सामान्य समय से एक दिन पहले 16 जून को राज्य में पहुंचा था और 21 जून तक यह राज्य के 80 प्रतिशत हिस्से क्षेत्र पर छा गया था। केरल में मानसून अपने सामान्य समय से सात दिन की देरी से आठ जून को पहुंचा था। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM