छत्तीसगढ़ : नारायणपुर जिले से आठ नक्सली गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ : नारायणपुर जिले से आठ नक्सली गिरफ्तार
Published : Mar 24, 2023, 6:25 pm IST
Updated : Mar 24, 2023, 6:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Chhattisgarh: Eight Maoists arrested from Narayanpur district
Chhattisgarh: Eight Maoists arrested from Narayanpur district

सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बुधवार को आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस महीने की 22 तारीख को सुरक्षा बलों को ओरछा थाना क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बतया कि दल जब क्षेत्र में था तब नक्सली सुरक्षा बलों को देखकर छिपने लगे, लेकिन सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों से आपत्तिजनक पोस्टर, बिजली के तार, बैटरी, फावड़ा, सब्बल और अन्य सामान बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सड़क काटकर आवागमन बाधित करने तथा अन्य नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM