ममता बनर्जी ने की कुमारस्वामी से मुलाकात

खबरे |

खबरे |

ममता बनर्जी ने की कुमारस्वामी से मुलाकात
Published : Mar 24, 2023, 7:43 pm IST
Updated : Mar 24, 2023, 7:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Mamta Banerjee met Kumaraswamy
Mamta Banerjee met Kumaraswamy

कुमारस्वामी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उसी साल जनवरी में कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में भाग...

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनता दल (सेक्युलर) (जद-एस) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी से शुक्रवार को यहां अपने आवास पर मुलाकात की। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिन में कोलकाता पहुंचे थे और शाम करीब चार बजकर 50 मिनट पर बनर्जी के आवास पर पहुंचे।

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने देश में मौजूदा राजनीतिक हालात और 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ाई एवं उसे हराने के तरीकों पर चर्चा की। एआईटीसी ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (एस) के नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने आज कालीघाट, कोलकाता में माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।’’

टीएमसी नेताओं के अनुसार, गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक क्षेत्रीय शक्तियों के साथ विपक्षी एकता को मजबूत करने के पार्टी के प्रयासों का हिस्सा है। हवाई अड्डा पहुंचने पर कुमारस्वामी ने लोकसभा सदस्य के रूप में राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने को ‘‘भाजपा का राजनीतिक प्रतिशोध’’ करार दिया।

कुमारस्वामी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उसी साल जनवरी में कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में भाग लिया था।

गांधी को 2019 के आपराधिक मानहानि के मामले में सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उनकी अयोग्यता की घोषणा करते हुए लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना में कहा कि यह उनकी सजा के दिन 23 मार्च से प्रभावी होगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM