मप्र : कार हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पांच घायल

खबरे |

खबरे |

मप्र : कार हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पांच घायल
Published : May 27, 2023, 4:54 pm IST
Updated : May 27, 2023, 4:54 pm IST
SHARE ARTICLE
MP: Three people of the same family died in a car accident, five injured
MP: Three people of the same family died in a car accident, five injured

ये तीनों नीमच जिले के देवरी खवासा के रहने वाले थे।

मन्दसौर (मप्र) : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में शनिवार को एक कार के सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने से कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मनासा के थाना प्रभारी आर. सी. डांगी ने बताया कि घटना मनासा से करीब 18 किलोमीटर दूर ग्राम रूपावास में सुबह लगभग पौने पांच बजे हुई।.

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त कार में सवार ये लोग महाकाल के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। डांगी ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप पाटीदार (40), सुशीला पाटीदार (65) एवं जयन्ता (35) के रूप में की गई है। ये तीनों नीमच जिले के देवरी खवासा के रहने वाले थे।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में कार चालक सहित पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नीमच जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM