नागपुर: बिजली कटौती से नाराज शख्स ने उप मुख्यमंत्री के घर पर बम होने की अफवाह उड़ाई

खबरे |

खबरे |

नागपुर: बिजली कटौती से नाराज शख्स ने उप मुख्यमंत्री के घर पर बम होने की अफवाह उड़ाई
Published : Mar 28, 2023, 5:12 pm IST
Updated : Mar 28, 2023, 5:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Nagpur: Angry over power cut, man raises rumor of bomb at Deputy Chief Minister's house
Nagpur: Angry over power cut, man raises rumor of bomb at Deputy Chief Minister's house

फोन करने वाले 30 वर्षीय शख्स का पता लगाया और उसे हिरासत में लिया।

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बिजली कटौती से नाराज एक शख्स ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर स्थित घर में बम लगाए जाने की अफवाह उड़ा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कान्हान शहर से फोन करने वाले 30 वर्षीय शख्स का पता लगाया और उसे हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि नागपुर पुलिस के नियंत्रण कक्ष में रात को करीब दो बजे एक शख्स का फोन आया जिसमें दावा किया गया कि फडणवीस के घर के बाहर बम रखा गया है। हालांकि, फोन करने वाले ने अचानक फोन काट दिया।

अधिकारी ने बताया, बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) और खोजी कुत्तों के साथ एक पुलिस दल को धरमपेठ में त्रिकोनी पार्क के पास उप मुख्यमंत्री के आवास पर भेजा गया और परिसर के अंदर और बाहर पूरी तरह से जांच की गई, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि फडणवीस और उनका परिवार फिलहाल मुंबई में है।

कुमार ने बताया कि फोन करने वाला शख्स कथित तौर पर अपने घर पर बिजली कटौती का सामना कर रहा था और उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए गुस्से में फोन किया था।

Location: India, Maharashtra, Nagpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM